स्वास्थ्य शिक्षा का महत्व Importance of Health Education

स्वास्थ्य शिक्षा का महत्व Importance of Health Education 

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख स्वास्थ्य शिक्षा का महत्व (Importance of Health Education) में। 

दोस्तों यहाँ पर आप स्वास्थ्य शिक्षा का महत्व के साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा के साधन जान पायेंगे। तो आइये शुरू करते है, यह लेख स्वास्थ्य शिक्षा का महत्व:- 

इसे भी पढ़े :- स्वास्थ्य शिक्षा का अर्थ तथा उद्देश्य

स्वास्थ्य शिक्षा का महत्व


स्वास्थ्य शिक्षा का महत्व Importance of Health Education 

  1. स्वास्थ्य की रक्षा :- स्वास्थ्य शिक्षा का महत्व सबसे अधिक स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए होता है, क्योंकि स्वास्थ्य का विकास धीरे-धीरे होता है और प्रत्येक समय उसमें कुछ ना कुछ परिवर्तन होते ही रहते हैं। जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक व्यक्ति अपने स्वास्थ्य में विभिन्न प्रकार के परिवर्तन देखता है और इस दौरान हमें अपने स्वास्थ्य की रक्षा करना बहुत जरूरी होता है और उसके लिए स्वास्थ्य शिक्षा की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। शरीर के विकास में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं आनी चाहिए, स्वास्थ्य की रक्षा सबसे अधिक बाल्यावस्था में की जानी चाहिए, क्योंकि उस समय में बालक तथा बालिकाओं को अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी नहीं होती है। ऐसी स्थिति में बालक के माता-पिता को ही स्वस्थ की जानकारी होनी चाहिए और उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत होना चाहिए, इसके लिए स्वास्थ्य शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। भोजन वायु तथा अन्य सभी उपयुक्त मात्रा में मिलना चाहिए जिससे शरीर की आकृति बनावट प्रगति ठीक प्रकार से हो सके।
  2. स्वास्थ्य का विकास:- स्वास्थ्य के विकास में भी स्वास्थ्य शिक्षा का बहुत ही महत्व है। हम सभी जानते हैं, कि स्वस्थ का विकास एक निश्चित आयु तक ही होता है, उसके बाद स्वास्थ्य का रूप जीवन पर्यंत चलता रहता है। यदि स्वास्थ्य के विकास में किसी प्रकार की रुकावट आती है तो मान लेना चाहिए कि इसमें अब कोई कमी हो गई है, जहाँ तक स्वस्थ के विकास का प्रश्न है, तो बाल्यावस्था में अर्थात बचपन में स्वस्थ का विकास तीव्र गति से होता है. उसके पश्चात यह धीरे-धीरे रुकने लगता है और प्रोढ़ावस्था तक आकर रुक जाता है। यहाँ पर माता-पिता तथा विद्यालय के सभी शिक्षक को स्वास्थ्य शिक्षा का ज्ञान होना चाहिए और बालकों के स्वास्थ्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए।
  3. विभिन्न रोगों से सुरक्षा:- हम देखते हैं, कि हमारे आसपास जो वातावरण है, जिसमें विभिन्न प्रकार के रोग होते हैं और सबसे अधिक बालक इन सभी रोगों से ग्रसित हो जाते हैं और उनके स्वास्थ्य में रुकावट होती है। ऐसे समय में स्वास्थ्य शिक्षा का सबसे अधिक महत्व होता है, क्योंकि स्वास्थ्य शिक्षा के बारे में जानकारी होने के पश्चात स्वास्थ्य के नियम सिद्धांतों के अनुरूप माता-पिता तथा अध्यापक बालकों को रोगों का ज्ञान कराएंगे उनके बारे में बताएंगे तो बालक स्वयं अपने स्वास्थ्य की रक्षा उन रोगों से कर पाएंगे और बीमारियों से बच पाएंगे जो संक्रामक तथा बहुत घातक होती है। 

स्वास्थ्य शिक्षा के साधन Means of Health Education 

स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान देने तथा स्वस्थ के नियम तथा सिद्धांत को बताने तथा सहायता देने के लिए कुछ साधनों की जरूरत होती है, जिनको स्वास्थ्य शिक्षा के साधन कहा जाता है:- 

  1. परिवार:- जो बालक होता है, उसमें जो भी आदतों का निर्माण होता है, उसका सबसे पहला केंद्र परिवार ही माना जाता है। बालक अपने परिवार से ही विभिन्न प्रकार की आदतें नियम सिद्धांत आदि को ग्रहण करता है, चाहे वह सीख कर करें या फिर देखकर करें। इसी प्रकार से परिवार एक वह उत्तम केंद्र होता है, जहाँ पर बालक को उसके स्वास्थ्य से संबंधित ज्ञान दिया जा सकता है। उसको बताया जा सकता है, स्वास्थ्य के नियम और सिद्धांत क्या है? हमें अपने शरीर को स्वस्थ कैसे रखना है? इसके लिए सबसे पहले परिवारों को प्रशिक्षण प्रदान करना चाहिए स्वास्थ्य निरीक्षक भी पर्याप्त समय प्रदान करें इसके साथ ही समाचार पत्र वीडियो पोस्ट पत्रिकाएं आदि के माध्यम से भी स्वास्थ्य शिक्षा का प्रचार प्रसार किया जा सकता है।
  2. विद्यालय :- हमारा देश भारत एक बहुत बड़ा देश है जिसकी जनसंख्या का एक बहुत बड़ा भाग विद्यालय में अध्ययन करता है और विद्यार्थी के जीवन का समय एक ऐसा समय होता है, जिसमें उसका विकास सर्वाधिक होता है चाहे वह मानसिक विकास को या फिर उसका शारीरिक विकास हो। तो ऐसी स्थिति में उनको स्वास्थ्य शिक्षा के बारे में जानकारी अवश्य होना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ अगर ठीक है तो हमारा शारीरिक और मानसिक विकास भी ठीक प्रकार से होगा। विद्यालय में स्वास्थ्य शिक्षा संबंधित ज्ञान दिया जाना चाहिए, क्योंकि यहां से बालक स्वयं तो स्वास्थ्य शिक्षा संबंधी ज्ञान तो प्राप्त करेंगे ही साथी वह अपने परिवार को भी इस ज्ञान से शिक्षित करेंगे विद्यालयों का वातावरण स्वास्थ्य युक्त रहेगा तथा छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य का विकास भी ठीक प्रकार से होगा।
  3. चिकित्सालय :- चिकित्सालय ऐसे स्थान होते हैं, जहाँ पर विभिन्न प्रकार के रोगियों का इलाज होता है, जो लोगों को बीमारियां होती हैं, वह सबसे पहले चिकित्सालय में चिकित्सकों के पास जाते हैं, वहाँ पर उनके रोगों का इलाज होता है। साथ ही डॉक्टर तथा वहां के कर्मचारी स्वास्थ्य संबंधी नियम तथा सिद्धांत रोगियों को बताते हैं कि किस प्रकार से विभिन्न रोगों से बचना है और अपने आप को स्वस्थ रखना है। कभी-कभी विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य केंद्र भी समय-समय पर विद्यालय में कैंप के माध्यम से स्वास्थ्य शिक्षा का प्रचार प्रसार करते हैं तथा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी समय-समय पर किया जाता है। कभी-कभी जनता जनार्दन को चिकित्सालय और समाज सेवाओं की सहायता के विषय में ज्ञान भी इन्हीं के माध्यम से कराया जाता है।
  4. परिवार नियोजन केंद्र तथा नगर पालिका :- हमारे देश की जनसंख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, इसलिए सरकार के द्वारा हर एक जगह परिवार नियोजन केंद्रों की स्थापना कर दी गई है, जो स्वास्थ्य शिक्षा का प्रचार प्रसार करती है तथा जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इसी प्रकार से नगर पालिका भी स्वास्थ्य शिक्षा की दृष्टि में विभिन्न कदम उठाते हैं तथा विभिन्न प्रकार की बीमारियों को रोकने के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के नियम संबंधी बातों को बताते हैं तथा उनका पालन करने के लिए उनको प्रोत्साहित करते  हैं।
  5. चलचित्र  तथा भाषण :- स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करने के लिए हमारी भारत सरकार भी समय-समय पर विभिन्न चलचित्रों का निर्माण करती रहती है और विभिन्न प्रकार के भाषण प्रतियोगिताएँ भी विभिन्न संगठन के द्वारा आयोजित कराई जाती हैं, जिसके द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा का प्रचार प्रसार हो सके और जन-जन तक स्वास्थ्य के नियम और सिद्धांत पहुंच सके लोग उनको समझ सकें और अपने जीवन में लागू भी कर सकें।

दोस्तों यहाँ पर आपने स्वास्थ्य शिक्षा का महत्व (Importance of Health Education) स्वस्थ्य शिक्षा के साधन के साथ अन्य महत्वपूर्ण तथ्य पढ़े। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

इसे भी पढ़े :- 

  1. स्वास्थ्य के प्रकार Type of Health
  2. स्वास्थ्य का अर्थ और परिभाषा Meaning and Definition of Health


0/Post a Comment/Comments