शैक्षिक प्रशासन के प्रकार Types of Educational Administration

शैक्षिक प्रशासन के प्रकार Types of Educational Administration

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत-बहुत स्वागत है, हमारे इस लेख शैक्षिक प्रशासन के प्रकार (Types of Educational Administration) में। 

दोस्तों इस लेख के माध्यम से आज आप शैक्षिक प्रशासन के दो महत्वपूर्ण प्रकार सत्तात्मक शैक्षिक प्रशासन तथा प्रजातांत्रिक शैक्षिक प्रशासन के बारे में जानेंगे, तो आइये दोस्तों शुरू करते हैं, आज का यह लेख शैक्षिक प्रशासन के प्रकार:- 

इसे भी पढ़े :- शैक्षिक प्रशासन का अर्थ परिभाषा विशेषताएँ

शैक्षिक प्रशासन के प्रकार

शैक्षिक प्रशासन के प्रकार Types of Educational Administration

शैक्षिक प्रशासन की जो प्रक्रिया होती है, वह विज्ञान और कला के साथ समय-समय पर परिवर्तित होती रहती है अर्थात ऐसी प्रक्रिया परिवर्तनशील होती है। वैसे भी शैक्षिक प्रशासन सामान्य प्रशासन के सिद्धांतों और नियमों के अनुरूप ही विकसित हुआ है और अन्य प्रशासन की भांति शैक्षिक प्रशासन को भी निम्न दो तरीकों से विभाजित किया जा सकता है:- 

शैक्षिक प्रशासन के प्रकार Types of Educational Administration

  1. सत्तात्मक शैक्षिक प्रशासन (Authoritarian educational administration) 
  2. प्रजातांत्रिक शैक्षिक प्रशासन ( democratic educational administration)

सत्तात्मक शैक्षिक प्रशासन Authoritarian educational administration

वह शैक्षिक प्रशासन जिसका संपूर्ण अधिकार जिसकी संपूर्ण शक्तियाँ केवल एक ही व्यक्ति के हाथ में निहित होती है, उसको सत्तात्मक शैक्षिक प्रशासन कहा जाता है। इसको अन्य नाम जैसे की निरंकुशवादी प्रशासन, तानाशाही प्रशासन, एकतंत्र शैक्षिक प्रशासन के द्वारा भी जाना जाता है और इस प्रकार के प्रशासन में किसी व्यक्ति विशेष का ही संपूर्ण अधिकार होता है, 

अर्थात संपूर्ण शक्ति किसी एक के हाथ में ही होती है और उसी के आदेश के अनुसार ही सभी प्रकार के कार्य संपादित किए जाते हैं। इस प्रकार कह सकते है, कि प्रशासन में सत्ता या शक्ति एक केंद्रीय साधन के रूप में होना अर्थात इस प्रकार के शासन में केंद्र की सत्ता को व्यक्तियों से अधिक ऊंचा माना जाता है 

और इस प्रकार के प्रशासन में शैक्षिक लक्ष्य और उद्देश्य जनहित में न होकर सीधा केंद्रीय राज्य के हित में होते हैं अर्थात जो शैक्षिक लक्ष्य और उद्देश्य हैं उनसे व्यक्तियों का लाभ हो या ना हो किंतु केंद्र और राज्य का लाभ जरूर होना चाहिए।

सत्तात्मक शैक्षिक प्रशासन की विशेषताएँ Features of authoritarian educational administration

  1. इसमें शैक्षिक प्रशासन केंद्रीय प्रकार का होता है, अर्थात शिक्षा की समस्त गतिविधियों पर केंद्र का नियंत्रण होता है।
  2. शिक्षा पर अधिकार राज्य या केंद्र का होता है, अर्थात जो भी नियम गतिविधियाँ योजनाएँ शिक्षा के संदर्भ में बनाए जाएंगे वह राज्य केंद्र की अनुशंसा पर ही बनाई जाएगी। 
  3. यहाँ पर शिक्षा व्यवस्था निशुल्क और अनिवार्य रूप से प्रदान की जाती है।
  4. इस प्रकार के प्रशासन में नैतिक विकास मूल्य तथा धर्म को कोई स्थान नहीं दिया जाता है।
  5. इस प्रकार के प्रशासन में शैक्षिक लक्ष्य और उद्देश्य व्यक्तियों के हित में ना होकर केंद्रीय राज्य के हित में होते हैं। 
  6. सत्तात्मक शैक्षिक प्रशासन में जो भी शक्तियाँ और अधिकार होते हैं वह किसी एक ही संस्था के हाँथ होते है।

प्रजातांत्रिक शैक्षिक प्रशासन Democratic educational administration

इस प्रकार के प्रशासन व्यवस्था में सत्तात्मक शैक्षिक प्रशासन की विपरीत व्यवस्था होती है अर्थात यहाँ पर जो प्रशासन की व्यवस्था होती है उसकी व्यवस्था प्रजातंत्र के हाथ में होती है अर्थात यह एक प्रजातांत्रिक व्यवस्था होती है। प्रजातंत्र एक जीवन यापन का ढंग है, जिसके द्वारा देश के अंतर्गत आर्थिक राजनीतिक सामाजिक नैतिक मानवीय जीवन नियंत्रित होता है। 

प्रजातांत्रिक शैक्षिक व्यवस्था में समस्त शैक्षिक संबंधित कार्य उत्तरदायित्व सभी प्रकार के नियम योजनाएँ आदि शैक्षिक अधिकारियो प्रशासन और जनता के सहयोग के द्वारा ही निर्मित होती है और उनको लागू किया जाता है। शिक्षा छात्रों की रुचियों को देखकर तथा सामाजिक मूल्यों के आधार पर प्रदान की जाती है, जो छात्र-छात्राओं के लिए लाभप्रद हो। 

शिक्षा से संबंधित सभी प्रकार की योजनाएँ नीतियाँ उद्देश्य विधियों का निर्माण सभी शिक्षाविदों के सहयोग से होती हैं और जिसमें विकास के अवसर बिल्कुल समान और सभी के लिए होते हैं।

प्रजातांत्रिक शैक्षिक प्रशासन की विशेषताएँ Features of democratic educational administration

  1. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े सभी व्यक्तियों का आदर करना और उनके विचार शैक्षिक क्षेत्र में लेना ताकि शिक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर सभी को प्रदान हो सके हैं।
  2. शैक्षिक नीतियों के निर्धारण के लिए शिक्षा से जुड़े सभी सदस्यों का आधिकारिक सहयोग प्राप्त करना। 
  3. शिक्षा निशुल्क और अनिवार्य तथा सार्वभौमिक रूप से प्रदान करना, जिससे सभी वर्ग के छात्र छात्राओं को शिक्षित किया जा सके।
  4. शिक्षा के इस प्रकार से अवसर प्रदान करना, जिससे छात्र-छात्राओं का सर्वाधिक विकास हो सके। 
  5. छात्रों को शिक्षा हेतु स्वतंत्रता प्रदान करना तथा अपनी रुचि आवश्यकता और क्षमता के आधार पर शिक्षा प्राप्त करने के लिए वह स्वतंत्र हो सके हैं।

शैक्षिक प्रशासन के कार्य Work of Educational Administration 

  1. शैक्षिक प्रशासन शिक्षा के स्वरूप और उद्देश्य को परिभाषित करता है, शिक्षा के उद्देश्य को पूर्ण तथा प्राप्त करने के लिए कार्य करता है।
  2. नीतियां बनाना भी शैक्षिक प्रशासन के कार्य होते है, शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न विभिन्न प्रकार की नीतियों का निर्धारण उनका क्रियान्वयन करना शैक्षिक प्रशासन का कार्य है।
  3. संगठन की संरचना निर्धारित करना शैक्षिक प्रशासन का ही उत्तरदायित्व है। शैक्षिक संगठन किस प्रकार का हो उनकी आकार आदि का निर्धारण करना इसके द्वारा होता है।
  4. शैक्षिक प्रशासन का ही कार्य है, कि पदों के कर्तव्यों और ज़िम्मेदारियां निर्धारित करना। शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों में कर्मचारियों के पद वेतनमान आदि कई सुविधाओं का निर्धारण शैक्षिक प्रशासन करता है। 
  5. वित्त और अन्य भौतिक संसाधनों का प्रबंधन करना भी शैक्षिक प्रशासन का कार्य होता है। शैक्षिक संस्थाओ में वित्त सहायता तथा भौतिक संसाधन आदि की व्यवस्था करना भी इसका कार्य होता है।
  6. शैक्षिक प्रशासन के द्वारा ही शैक्षिक कार्यक्रमों की योजना बनाना और उनका संचालन करना आदि कार्य किये जाते है।
  7. कार्मिकों के लिए प्रदर्शन के मानक निर्धारित करना
  8. अच्छा व्यावसायिक नेतृत्व देना, कार्यकर्ताओं के प्रयासों को बढ़ावा देना और उनका विकास सुनिश्चित करना
  9. स्थापित नीतियों, उद्देश्यों, और मानदंडों के आधार पर परिणाम का मूल्यांकन करना सभी कार्य भी शैक्षिक प्रशासन करता है। 

दोस्तों यहां पर आपने शैक्षिक प्रशासन के प्रकार (Types of Educational Administration) के अलावा शैक्षिक प्रशासन के कार्य पढ़े आशा करता हूँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

इसे भी पढ़े :-

  1. शैक्षिक प्रशासन के उद्देश्य Objectives of Educational Administration
  2. प्रदर्शन विधि के जनक तथा चरण Pradarshan vidhi ke charan

0/Post a Comment/Comments