शारीरिक फिटनेस का अर्थ Meaning of Physical Fitness

शारीरिक फिटनेस का अर्थ Meaning of Physical Fitness 

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है इस लेख शारीरिक फिटनेस का अर्थ (Meaning of Physical Fitness) में। 

दोस्तों यहाँ पर आप शारीरिक फिटनेस की परिभाषा के साथ शारीरिक फिटनेस के घटक जान पायेंगे। तो आइये शुरू करते है, यह लेख शारीरिक फिटनेस का अर्थ :- 

इसे भी पढ़े :- स्वास्थ्य शिक्षा का महत्व

शारीरिक फिटनेस का अर्थ


शारीरिक फिटनेस का अर्थ Meaning of Physical Fitness 

शारीरिक फिटनेस कि अगर बात करें तो इसके अलग संदर्भ और अलग-अलग इसके विचार भी होते हैं। कुछ विचारक इसको कार्य से जुड़ा हुआ मानते हैं, तो कुछ विचारक मानते हैं एक सुगठित शारीरिक संगठन से, किंतु इसका व्यापक अर्थ व्यक्ति के केवल कुछ शारीरिक गुण जैसे की शक्ति गति और सहनशक्ति के विकास से अधिक है। साधारण शब्दों में 

जो व्यक्ति ऊर्जावान उत्साही और किसी दिए हुए काम को निश्चित समय में निष्ठा से सम्पन्न करता है, तो उसको शारीरिक रूप से फिट कहा जा सकता है। शारीरिक फिटनेस का स्तर अलग-अलग व्यक्तियों के लिए अलग-अलग होता है और व्यक्तियों के द्वारा किए जाने वाले काम के साथ ही आकार आयु संरचना लिंग और अनुकूलन क्षमता आदि पर निर्भर करता है, जबकि शारीरिक फिटनेस भिन्न-भिन्न खेलों के लिए भी आवश्यक होती है। शारीरिक फिटनेस में गामक तंत्र,जैविक तंत्र और मानव तंत्र कुशलता पूर्वक कार्य निष्पादन करते हैं।

शारीरिक फिटनेस की परिभाषा Definition of physical fitness 

  1. अमेरिका की अध्यक्षीय परिषद के द्वारा :-  शारीरिक फिटनेस व्यक्ति की दैनिक कार्यों को पूर्ण ऊर्जा शक्ति और सतर्कता से बिना थके कार्य करने की क्षमता होती है, इसके बाद भी व्यक्ति में खाली समय का सदुपयोग करने और अप्रत्याशित आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त ऊर्जा उपस्थित होती है।
  2. बेबस्टर शब्दकोश के अनुसार:- शारीरिक फिटनेस व्यक्ति की दैनिक कार्यों को बिना थके करने की क्षमता होती है, इसके बाद भी व्यक्ति में शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने और किसी आघात स्थिति से निपटने के लिए भी पर्याप्त ऊर्जा उपस्थित होती है।
  3. डेविड और लैंब के द्वारा :- शारीरिक फिटनेस सफलतापूर्वक जीवन की वर्तमान और संभावित चुनौतियों का सामना करने की क्षमता मानी जाती है।
  4. डॉ क्रोल्स के अनुसार :- शारीरिक फिटनेस किसी व्यक्ति की जीवन शैली से संबंधित तनावों का सफल अनुकूलन होता है।
  5. ब्रुनों बैले के अनुसार:- शारीरिक फिटनेस किसी व्यक्ति की जैव गतिक क्षमता पर निर्भर करती है और यह जैव गतिक क्षमता कार्यात्मक और क्षमता के संयोजन से निर्मित होती है।

शारीरिक फिटनेस के प्रकार Type of Physical Fitness 

शारीरिक फिटनेस को प्रमुख रूप से दो प्रकारों में विभाजित किया गया है:- 

  1. स्वास्थ्य संबंधित शारीरिक फिटनेस:- इसका तात्पर्य होता है, कि शरीर के विभिन्न तंत्र अगर स्वस्थ हैं और पूरी दक्षता से कार्यरत हैं, जिसके परिणामस्वरूप व्यक्ति दैनिक कार्यों को पूरी सरलता के साथ कर सकता है और खाली समय का उपयोग विभिन्न आनंदमय गतिविधियों में कर सकता है, वह विभिन्न प्रकार के हृदय संबंधी रोगों से दूर रहता है, कमर दर्द, मधुमेह, ऑस्टियोपोरोसिस और मोटापे का खतरा उसको प्रभावित नहीं करता है, इसके अतिरिक्त वह भावनात्मक तनाव का प्रबंध करने का भी एक प्रभावी उपाय है। उन शब्दों में कह सकते हैं, कि स्वास्थ्य से संबंधित फिटनेस व्यक्ति को स्वास्थ्य प्रसन्नता और जीवन का पूरा आनंद लेने के लिए सक्षम बनाने के लिए आवश्यक होती है।
  2. कौशल संबंधित फिटनेस :- कौशल संबंधित फिटनेस गामक फिटनेस के बिल्कुल समान ही और लाभदायक भी होती है, किंतु यह कार्य खेल विशेष के लिए आवश्यक गामक कौशलों से भी संबंधित है। यही कारण है, कि कौशल से संबंधित फिटनेस को गा मक फिटनेस भी कहा जाता है।

शारीरिक फिटनेस के घटक physical fitness components 

शारीरिक फिटनेस के घटक दो प्रकार के होते है :- 

  1. स्वास्थ्य संबंधी फिटनेस के घटक
  2. कौशल संबंधी फिटनेस के घटक

स्वास्थ्य संबंधी फिटनेस के घटक Health fitness Components 

  1. मांसपेशीय शक्ति :- यह प्रमुख रूप से मांसपेशी या मांसपेशीय समूह की अधिक से अधिक शक्ति उत्पन्न करने वाली क्षमता होती है। मांसपेशीय शक्ति को डायनमोमीटर जैसे उपकरणों की सहायता से माप सकते हैं। यह उपकरण मांसपेशी समूह द्वारा एकल प्रयास में लगाए गए बल की मात्रा का मापन करने में सक्षम होते हैं। मांसपेशी शक्ति का विकास भार प्रशिक्षण, अनुकूलन, अभ्यास, मेडिटेशन, व्यायाम, सर्किट ट्रेंनिंग, डंबल अभ्यास के द्वारा होता है।
  2. मांसपेशियों सहनशक्ति :- मांसपेशीय समूह यह मांसपेशी अपनी पूरी क्षमता के साथ जितने भी समय तक कार्य कर सकती है उसे मांसपेशीय सहनशक्ति कहा जाता है। साधारण शब्दों में कह सकते हैं, कि किसी कार्य को करने में जब मांसपेशीय थकान शीघ्र होती है, तो मांसपेशी की सहनशक्ति कम है। मांसपेशीय सहनशक्ति का विकास दौड़ना तैरना रस्सी कूदना साइकलिंग करना सीढियां चढ़ना पैदल चलना क्रॉस कंट्री द्वारा भार प्रशिक्षण सर्किट ट्रेंनिंग आदि के द्वारा होती है।
  3. कार्डियोवैस्कुलर सहनशक्ति :- यह हृदय और फेफड़ों की कार्य क्षमता के लिए जानी जाती है, जिसके अंतर्गत शरीर की कार्यशील मांसपेशियों को रक्त की पूर्ति होती है। इस रक्त में घुलित ऑक्सीजन का मांसपेशीय कोशिकाएँ उपयोग कर सहनशक्ति व्यायाम के लिए आवश्यक ऊर्जा का उत्पादन करती है।
  4. लोच शीलता या न्यमता :- यह शरीर के जोड़ों को गति प्रदान करने की क्षमता है, जिसमें बिना किसी अनुचित दबाव या गति के अधिकतम सीमा क्षेत्र में जोड़ो की गति संभव होती है। उदाहरण के लिए सीधी खड़ी मुद्रा में बिना घुटनों को मोड़ते हुए अपने दोनों हाथों से पैरों की उंगलियों को स्पर्श करना।
  5. मोटापे से मुक्ति या शरीर संरचना:- मोटापा शरीर की वसा के कारण हो जाता है, जिसके कारण अनेक गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होने लगते हैं, जैसे कि हृदय रोग, उच्च रक्तचाप मधुमेह आदि। मोटापे को व्यक्ति के शारीरिक भार के सापेक्ष शरीर में पाए जाने वाली भार की मात्रा के संदर्भ में मापन किया जाता है।

कौशल संबंधी फिटनेस के घटक Skill Fitness Components 

  1. कौशल संबंधी फिटनेस में स्वास्थ्य संबंधी फिटनेस के पांच घटकों के जैसे पांच घटक होते हैं, जो निम्न प्रकार से हैं:- 
  2. मांसपेशीय बाल :- यह मांसपेशियों की कम से कम समय में अधिकतम बल ताकत उत्पन्न करने की क्षमता होती है उदाहरण के लिए वॉलीबॉल में इस स्मैश करना।
  3. चपलता :- यह तेजी से संपूर्ण शरीर के अंगों की स्थिति और दिशा बदलने की क्षमता है, उदाहरण कबड्डी में लेटर द्वारा रेड करना।
  4. गति:- शारीरिक मांसपेशियों की गति परिवर्तन की दर को मांसपेशीय गति कहते हैं, उदाहरण 100 मीटर दौड़।
  5. संतुलन :- गुरुत्वाकर्षण शक्ति के विरुद्ध शरीर को साम्यावस्था में रखने की क्षमता को संतुलन कहते हैं, जिनमे स्थैतिक संतुलन शरीर को साम्यावस्था में बनाए रखने की क्षमता होती है, जैसे कि एक पैर पर खड़ा रहना दूसरा गतिक संतुलन गति अवस्था में साम्यावस्था बनाए रखना गतिक संतुलन होता है, जैसे पैदल चाल दौड़ नृत्य आदि।
  6. प्रतिक्रिया समय :- उद्दीपक की प्रस्तुति और उसके प्रति प्रतिक्रिया के बीच समय अंतराल को प्रतिक्रिया समय रहते हैं। दूसरे शब्दों में किसी दृश्य या श्रव्य उद्दीपक के प्रति प्रतिक्रिया व्यक्त करने में लगे समय को प्रतिक्रिया कहा जाता है। उदाहरण के लिए 100 मीटर दौड़ में पिस्तौल की आवाज सुनकर एथलीट द्वारा आरंभ करते हैं।

दोस्तों यहाँ पर आपने शारीरिक फिटनेस का अर्थ (Meaning of Physical Fitness) के साथ शारीरिक फिटनेस की परिभाषा, शारीरिक फिटनेस के घटक आदि पड़े। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

इसे भी पढ़े :- 

  1. स्वास्थ्य का अर्थ और परिभाषा Meaning and Definition of Health
  2. स्वास्थ्य के प्रकार Type of Health
  3. स्वास्थ्य शिक्षा के उद्देश्य Objective of Health Education

0/Post a Comment/Comments