टेरिडोफाइटा के आर्थिक महत्व Economic importance of Pteridophyta
हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है इस लेख टेरिडोफाइटा के आर्थिक महत्व (Economic importance of Pteridophyta) pteridophyta ka arthik mahatva, टेरिडोफाइटा का आर्थिक महत्व, में।
दोस्तों यहाँ पर आप टेरिडोफाइटा के मुख्य लक्षण के साथ उनके बारे में महत्वपूर्ण तथ्य पड़ेंगे pteridophyta ka arthik mahatva, टेरिडोफाइटा का आर्थिक महत्व, तो आइये शुरू करते है, आज का यह लेख टेरिडोफाइटा के आर्थिक महत्व :-
इसे भी पढ़े :- पादप जगत का वर्गीकरण
टेरिडोफाइटा क्या है what is pteridophyta
पादप जगत का वह वर्ग, जिसके अंतर्गत वे सभी पादप आते हैं, जिनमें पुष्प तो नहीं उगते, किंतु इनमें खनिज पदार्थ तथा भोज्य पदार्थों के संवहन के लिए संवहनीय ऊतक (Vascular tissue) पाए जाते हैं।
साधारण शब्दों में कहा जा सकता है, कि वे सभी पादप जिनमें पुष्प नहीं होते हैं, किंतु इनमें खनिज पदार्थ तथा भोज्य पदार्थ को पादप शरीर के विभिन्न अंगों में पहुंचने के लिए संवहन उत्तक उपस्थित होते हैं उन सभी को टेरिडोफाइटा (Pteridophyta) कहा जाता है।
टेरिडोफाइटा के मुख्य लक्षण Main characteristics of Pteridophyta
- टेरिडोफाइटा के जो पादप होते हैं, वह पादप का शरीर जड़ तना और पत्ती में विभाजित होता है।
- इन सभी पादपो में संवहन ऊतक के रूप में जाइलम और फ्लोएम (xylem and phloem) पाए जाते हैं।
- यह सभी ऐसे पादप होते हैं, जिनमें पुष्प उपस्थित नहीं होते क्योंकि इनमें बीजों का निर्माण नहीं होता है।
- टेरिडोफाइटा का सबसे मुख्य पौधा बीजाणुदभिद (Sporophyte) होता है, जो स्पष्ट रूप से जड़ तना और पत्ते में विभाजित होता है।
- टेरिडोफाइटा के जो पादप होते हैं, उनमें बीजाणु बीजाणुधानियों में उत्पन्न होते हैं, और यह बीजाणुधानियाँ जिस पत्ती पर होती है, उस पत्ती को बीजाणुपर्ण के नाम से जाना जाता है।
- युग्मोभिद पादपो पर नर जनन अंग पुंधानी और मादा जनन अंग स्त्रीधानी उत्पन्न होते हैं।
- टेरिडोफाइटा के जो पादप होते हैं, उनमें एक निश्चित पीढ़ी एकांतरण देखने को मिलता है और जायगोट में जाइगोस्पोर का निर्माण होता है।
टेरिडोफाइटा को उप वर्ग में विभाजित किया गया है:-
- साईलोप्सिड़ा (Psilopsida) जैसे :- साईलोटम
- लाईकोप्सिड़ा (Lycopsida) जैसे :-:लाइकोपीडियम
- स्फीनोप्सिड़ा (Sphenopsida) जैसे :- इक्वीसेटम
- टेरोप्सिड़ा (Pteropsida) जैसे :- फर्न
टेरिडोफाइटा का आर्थिक महत्व Economic importance of Pteridophyta
टेरिडोफाइट्स के कई आर्थिक महत्व देखने को मिलते हैं क्योंकि इनका उपयोग व्यापारिक तौर पर भी होता है और घरेलू तौर पर भी इनका उपयोग देखने को मिलता है।
- कुछ लाइकोपोडियम (Lycopodium) जैसे टेरिडोफाइट्स ऐसे होते हैं जिनके बिजाणुओं का उपयोग मेडिसिन के लिए किया जाता है।
- मार्सिलिया और सिरेप्टोरिस (Marsilea and Sireptoris) जैसे टेरिडोफाइटा का उपयोग सब्जी के रूप में होता है।
- कुछ टेरिडोफाइटा ऐसे होते हैं, जिनका उपयोग पशुओं के चारे के लिए किया जाता है, जिसमें सबसे प्रमुख टेरेडियम (Teradium) होता है।
- सिलेजिनेंला (Silagenenla) एक ऐसा टेरिडोफाइट्स होता है, जिसमें पुनर्जीवन का गुण देखने को मिलता है और इसीलिए इसका उपयोग सजावटी वस्तुओं के रूप में किया जाता है।
- वही एक ऐसा टेरिडोफाइट्स होता है, जिससे सोना प्राप्त होता है, जिसका नाम इक्विसेटम (Equisetum) है।
टेरिडोफाइटा के महत्वपूर्ण तथ्य Important facts about Pteridophyta
- फर्न (Fern) एक ऐसा पादप है, जो टेरिडोफाइटा वर्ग का सबसे विख्यात पौधा होता है।
- टेरिडोफाइटा का सबसे पहले जीवाश्म Late paleozoic काल के सिलूरियन अवधि में देखा गया था इस कारण Late paleozoic काल को age of टेरिडोफाइट्स के नाम से जाना जाता है।
- भारतीय टेरिडोफाइट्स जीवाश्म का विस्तृत अध्ययन सुरंज नामक वनस्पति शास्त्री ने किया था।
- टेरिडोफाइटा वर्ग को विकसित बीज रहित पौधा के नाम से जाना जाता है।
दोस्तों यहाँ पर टेरिडोफाइटा के आर्थिक महत्व Economic importance of Pteridophyta के साथ pteridophyta ka arthik mahatva, टेरिडोफाइटा का आर्थिक महत्व, अन्य महत्वपूर्ण तथ्य समझाये गए है आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।
इसे भी पढ़े :-
एक टिप्पणी भेजें